PM Kisan Yojana 2026: पिता के नाम से खेत है? जानें बेटे योजना का लाभ ले सकते हैं या नहीं?

READ MORE

PM Kisan Yojana 2026: देश के करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का प्राप्त हो रहा हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 दिए जाते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। लेकिन गांवों में एक सवाल अक्सर सुनने को मिलता है कि अगर खेत पिता के नाम पर है और खेती बेटा करता है, तो क्या बेटे को भी PM Kisan Yojana का पैसा मिल सकता है?

कई परिवारों में जमीन पिता या दादा के नाम पर होती है, जबकि खेत की देखभाल और फसल उगाने का काम बेटा करता है। ऐसे में लोग योजना के लिए आवेदन तो करना चाहते हैं, लेकिन जमीन अपने नाम नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी होती है।-अगर आपके घर में भी यही स्थिति है, तो पहले योजना का यह नियम समझ लीजिए। सिर्फ खेती करने से PM Kisan का लाभ नहीं मिलता, बल्कि जमीन के रिकॉर्ड में नाम होना भी जरूरी है।

पिता के नाम से खेत है तो क्या बेटा PM Kisan का लाभ ले सकता है?

इस सवाल का सीधा जवाब है – अगर जमीन केवल पिता के नाम पर दर्ज है और बेटा उसी जमीन पर खेती कर रहा है, तो बेटा अपने नाम से इस योजना का लाभ नहीं ले सकता।

PM Kisan के नियमों के अनुसार, किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड होना जरूरी है। सरकार जमीन के मालिकाना रिकॉर्ड के आधार पर पात्र किसानों की पहचान करती है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पिता के पास 3 बीघा खेत है और आप उसी खेत में गेहूं, धान या गन्ने की खेती करते हैं, लेकिन खतौनी में आपका नाम नहीं है, तो केवल खेती करने के आधार पर आपको अलग से ₹6,000 नहीं मिलेंगे।

हालांकि, अगर पिता की मृत्यु के बाद जमीन कानूनी उत्तराधिकार के माध्यम से आपके नाम दर्ज हो जाती है, तो आप पात्रता की दूसरी शर्तें पूरी करने पर योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार की आधिकारिक FAQ में भी बताया गया है कि पिता या पूर्वजों की जमीन पर खेती करने वाला व्यक्ति अपने नाम पर जमीन दर्ज हुए बिना लाभ नहीं ले सकता। https://www.fw.pmkisan.gov.in/Documents/RevisedFAQ.pdf

पिता और बेटा दोनों को PM Kisan का पैसा मिल सकता है?

यह बात परिवार की स्थिति और जमीन के रिकॉर्ड पर निर्भर करती है।

PM Kisan योजना में एक किसान परिवार का मतलब पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। इसलिए एक ही परिवार में पिता और नाबालिग बेटे के नाम पर अलग-अलग आवेदन करके दो बार पैसा नहीं लिया जा सकता। लेकिन अगर बेटा बालिग है और उसकी अपनी अलग किसान परिवार इकाई है, तो उसके नाम पर जमीन दर्ज होने और बाकी शर्तें पूरी होने पर वह पात्र हो सकता है।

इसे एक उदाहरण से समझिए:

  • पिता के नाम पर 4 बीघा जमीन है।
  • बेटा बालिग है और उसी जमीन पर खेती करता है।
  • खतौनी में केवल पिता का नाम दर्ज है।

इस स्थिति में पिता पात्रता की दूसरी शर्तें पूरी करने पर लाभ ले सकते हैं, लेकिन बेटा केवल खेती करने के आधार पर अलग लाभ नहीं ले सकता।

ध्यान दें: केवल बालिग होने या अलग बैंक खाता होने से बेटा योजना का अलग लाभार्थी नहीं बन जाता। जमीन का रिकॉर्ड भी उसके नाम होना जरूरी है।

दादा की जमीन पोते के नाम है तो क्या मिलेगा लाभ?

कई गांवों में ऐसा होता है कि दादा की मृत्यु के बाद जमीन सीधे पोते के नाम दर्ज हो जाती है। ऐसे मामले में पोता PM Kisan Yojana के लिए आवेदन कर सकता है, बशर्ते जमीन का उत्तराधिकार कानूनी तरीके से हुआ हो और वह बाकी पात्रता शर्तें पूरी करता हो। अगर जमीन अभी भी दादा के नाम पर है और पोता उस पर खेती कर रहा है, तो उसे अपने नाम से योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

एक जरूरी बात यह भी है कि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन मिलने के मामलों में सामान्य रूप से नए जमीन हस्तांतरण पर पात्रता नहीं मिलती। हालांकि, जमीन के मालिक की मृत्यु के कारण उत्तराधिकार में जमीन मिलने के मामलों को नियमों में छूट दी गई है।

PM Kisan Yojana का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर जमीन आपके नाम दर्ज है और आप योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी जानकारी और दस्तावेज तैयार रखें।

दस्तावेज जरूरी जानकारी
आधार कार्ड किसान की पहचान
खतौनी जमीन का रिकॉर्ड
बैंक पासबुक बैंक खाते की जानकारी
मोबाइल नंबर संपर्क और OTP
जमीन का विवरण खाता और खसरा नंबर
आधार से जुड़ा बैंक खाता DBT भुगतान के लिए

 

PM Kisan Yojana में आवेदन कैसे करें?

अगर आपके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है, तो आप योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए नीचे दिए गए तरीके अपनाएं:

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ खोलें।
  • वेबसाइट पर Farmers Corner में जाएं।
  • New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • ग्रामीण या शहरी किसान का विकल्प चुनें।
  • अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • मांगी गई जानकारी और जमीन का विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों के अनुसार जानकारी जमा करें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका स्टेटस चेक करते रहें।

अगर ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी आती है, तो नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर भी मदद ले सकते हैं।

PM Kisan Yojana में किन किसानों को लाभ नहीं मिलता?

योजना में जमीन का मालिक होना जरूरी है, लेकिन केवल जमीन होने से हर व्यक्ति पात्र नहीं हो जाता। सरकार ने कुछ श्रेणियों को योजना से बाहर रखा है।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. संस्थागत जमीन के मालिक।
  2. आयकर देने वाले किसान परिवार।
  3. संवैधानिक पदों पर रह चुके या वर्तमान पदाधिकारी।
  4. केंद्र और राज्य सरकार के कुछ अधिकारी और कर्मचारी।
  5. ₹10,000 या उससे अधिक मासिक पेंशन पाने वाले कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी।
  6. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पंजीकृत पेशेवर।

इन नियमों के तहत कुछ विशेष छूट भी दी गई हैं। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक पात्रता सूची देखना बेहतर रहेगा।

Leave a Comment