Anti-Bird Net Yojana 2026 : किसानों को जाली लगाने पर मिलेगा 50% अनुदान, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

ग्रुप मैं जुड़ें

Anti-Bird Net Yojana 2026 :बागवानी फसलों को पक्षियों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा एंटी बर्ड नेट योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अपने फल बगीचे और बागवानी फसलों पर एंटी बर्ड नेट यानी पक्षीरोधी जाली लगाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

कई बार पक्षियों के कारण फल और अन्य बागवानी फसलों को नुकसान होता है। इससे किसानों की पैदावार और आमदनी प्रभावित होती है। एंटी बर्ड नेट लगाने से पक्षियों को फसलों तक पहुंचने से रोकने में मदद मिलती है।

राजस्थान Anti-Bird Net Yojana की मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
योजना का नाम एंटी बर्ड नेट योजना
राज्य राजस्थान
संबंधित विभाग कृषि एवं उद्यानिकी विभाग
योजना का उद्देश्य बागवानी फसलों को पक्षियों से बचाना
लाभार्थी पात्र किसान
अनुदान 50 प्रतिशत तक
अधिकतम क्षेत्र 5,000 वर्गमीटर
अनुदान की गणना निर्धारित इकाई लागत या अनुमोदित फर्म की दर, जो कम हो
आवेदन माध्यम राज किसान साथी पोर्टल/ई-मित्र
अनुदान भुगतान किसान के बैंक खाते या सहमति से अनुमोदित फर्म को
योजना की वैधता चालू वित्तीय वर्ष के अनुसार

 

किसानों को कितना सहयोग मिलेगा?

एंटी बर्ड नेट योजना के द्वारा किसानों को जाली लगाने की लागत पर 50 % तक अनुदान दिया जाता है।

विवरण अनुदान
अनुदान प्रतिशत 50% तक
अधिकतम पात्र क्षेत्र 5,000 वर्गमीटर
लागत का आधार निर्धारित इकाई लागत या अनुमोदित फर्म की दर, जो कम हो

उदाहरण के लिए, यदि किसी किसान के पात्र क्षेत्र में जाली लगाने की स्वीकृत लागत ₹1,00,000 निर्धारित होती है, तो 50% की दर से ₹50,000 तक अनुदान बन सकता है।

एंटी बर्ड नेट योजना के लाभ

इस योजना से किसानों को कई तरह से फायदा हो सकता है:

  • पक्षियों से होने वाले फसल नुकसान को कम करने में मदद मिलती है।
  • फल और बागवानी फसलों की सुरक्षा होती है।
  • फसल की गुणवत्ता बनाए रखने में सहायता मिलती है।
  • किसानों की उत्पादन लागत और संभावित नुकसान कम हो सकता है।
  • जाली लगाने की लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान मिल सकता है।
  • किसानों को अपनी बागवानी फसलों की सुरक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलती है।

योजना के लिए पात्रता

राज किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें बताई गई हैं:

  • आवेदक के पास कृषि योग्य भूमि का स्वामित्व होना चाहिए।
  • किसान के पास स्वयं का फल बगीचा होना आवश्यक है।
  • किसान के पास सिंचाई का स्रोत होना चाहिए।
  • जाली उसी फल बगीचे या बागवानी क्षेत्र में लगाई जानी चाहिए जहां पक्षियों से फसल को नुकसान होने की आशंका है।
  • किसान को विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • अनुदान अधिकतम 5,000 वर्गमीटर क्षेत्र तक देय होगा।

अंतिम पात्रता और स्वीकृति संबंधित विभाग के सत्यापन एवं चालू वित्तीय वर्ष के प्रावधानों के अनुसार होगी।

जरूरी दस्तावेज?

आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  1. आधार कार्ड
  2. जमाबंदी की नकल, जो छह महीने से पुरानी न हो
  3. विभाग द्वारा अनुमोदित फर्म का कोटेशन
  4. किसान की बैंक खाते
  5. मोबाइल नंबर
  6. फल बगीचे और भूमि से संबंधित जानकारी

आवेदन कैसे करें?

राजस्थान के किसान राज किसान साथी पोर्टल या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले राज किसान साथी की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें।
  2. किसान लॉगिन या संबंधित योजना के आवेदन विकल्प पर जाएं।
  3. एंटी बर्ड नेट योजना का चयन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  5. आधार/जन आधार और भूमि संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाएं।
  6. अनुमोदित फर्म का कोटेशन और जरुरी दस्तावेज लगाएं।
  7. आवेदन सबमिट करके उसकी रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
  8. विभाग द्वारा आवेदन की जांच और पात्रता का सत्यापन किया जाएगा।
  9. पात्र पाए जाने पर उद्यान विभाग की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति या कार्यादेश जारी किया जाएगा।

Note: प्रशासनिक स्वीकृति और कार्यादेश जारी होने से पहले एंटी बर्ड नेट लगाने का काम शुरू नहीं करना चाहिए।

किसानों के लिए जरूरी सावधानियां

  • केवल अनुमोदित फर्म से कोटेशन प्राप्त करें।
  • जमाबंदी छह महीने से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • जाली लगाने से पहले प्रशासनिक स्वीकृति और कार्यादेश जरूर प्राप्त करें।
  • स्वीकृत क्षेत्र और लागत से अधिक खर्च होने पर अतिरिक्त राशि किसान को स्वयं देनी पड़ सकती है।
  • स्थापना के बाद विभागीय भौतिक सत्यापन कराया जा सकता है।
  • अनुदान की राशि निर्धारित लागत और विभागीय स्वीकृति के अनुसार ही मिलेगी।
  • योजना की उपलब्धता चालू वित्तीय वर्ष और बजट के अनुसार जांचें।

महत्वपूर्ण लिंक

विवरण लिंक
राज किसान साथी पोर्टल Official Website
एंटी बर्ड नेट योजना की जानकारी Anti Bird Net Scheme Details
किसान लॉगिन Farmer Login
एंटी बर्ड नेट आवेदन Apply Online
कृषि विभाग Agriculture Department
Government Schemes All Government Schemes

Leave a Comment